लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली सरकार ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिथि शिक्षकों की सेवाएं बंद कीं

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली सरकार ने अपने विद्यालयों को अतिथि शिक्षकों की सेवाएं ग्रीष्मवकाश के दौरान बंद करने का निर्देश दिया है। शिक्षा निदेशालय ने यह निर्देश दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 20,000 से अधिक अतिथि शिक्षक सेवारत हैं।

निदेशालय ने बिगड़ी कोविड स्थिति के मद्देनजर सोमवार को ग्रीष्मावकाश समय से पहले ही घोषित कर दिया था। पहले गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक थीं जिसे अब 20 अप्रैल से नौ जून तक कर दिया गया है।

सरकार ने ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी ऑनलाइन एवं अर्ध ऑनलाइन अध्ययन -अध्यापन भी निलंबित करने का आदेश दिया है।

निदेशालय ने आदेश में कहा है, ‘‘ सभी विद्यालय प्रमुखों को उनके विद्यालयों में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 20 अप्रैल से बंद करने का निर्देश दिया जाता है। हालांकि सभी प्राचार्यों को किसी भी स्कूली कार्य (अकादमिक, प्रवेश, परीक्षा) की जरूरत के हिसाब से अतिथि शिक्षकों को कोविड उपयुक्त आचरण एवं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए बुलाने के लिए अधिकृत किया जाता है।’’

उसने कहा ‘‘ अतिथि शिक्षकों, जिन्हें ग्रीष्मावकाश के दौरान बुलाया जाएगा, को नियमानुसार भुगतान किया जाएगा , बाकी ऐसे शिक्षक को 19 अप्रैल तक का ही भुगतान किया जाएगा। ’’

ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन ने इस कदम को ‘दुर्भाग्यपूर्ण दौर में उठाया गया अमानवीय कदम’ करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल