लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली सरकार तीसरी लहर की तैयारी में जुटी , उसने चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाये

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलेंडरों का आयात किया है जिन्हें तीन डिपो में रखा जाएगा और कोरोना वायरस की तीसरी लहर की स्थिति में उपयोग किया जाएगा।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दूसरी लहर धीरे धीरे खत्म हो रही है और दिल्ली सरकार ने संभावित तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ करीब 6000 सिलेंडर चीन से विमान से मंगाये गये हैं जिनमें से हमें 4400 मिल गये हैं। बाकी 1600 सिलेंडर दो से तीन दिनों में पहुंच जायेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय एवं बीजिंग में भारतीय दूतावास को ऑक्सीजन सिलेंडरों के आयात में सहायता पहुंचाने को लेकर धन्यवाद दिया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सिलेंडरों का भंडारण करने के लिए तीन डिपो तैयार कर रही है और ये सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को दिये जा सकते हैं तथा अस्पतालों में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाये जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 की तीसरी लहर की स्थिति में इन 6000 सिलेंडरों को 3000 ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाये जा सकते हैं। शायद यह, महामारी के आने के बाद से भारत में लाया गया सबसे बड़ा खेप है।’’

उन्होंने कहा कि एचसीएल और गिव इंडिया फाउंडेशन ने इस नेक कार्य के लिए दान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इसके अलावा, हम बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सांद्रक खरीद रहे हैं। ऑक्सीजन सांद्रक बैंक जरूरतमंद लोगों को देने के लिए सभी जिलों में स्थापित किये गये हैं। हम ऑक्सीजन टैंक खरीदने में भी लगे हैं और हम ऑक्सीजन भंडार जगह भी तैयार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस लहर के दौरान जो भी समस्याएं हमारे सम्मुख आयीं, उनका निदान किया जा रहा है।’’

केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के मामले अप्रैल के सर्वाधिक 28000 से घटकर करीब 1500 रह गये हैं और संक्रमण दर करीब 2.5 फीसद तक गिर गयी हैं जो अप्रैल के आखिर सप्ताह में 36 फीसद तक चली गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि यह लहर अब घट रही है लेकिन हमारे प्रयासों में कोई शिथिलता नहीं रही। हमने पहले से ही अगली लहर के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव