लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली सरकार द्वारा विस्तृत सीरो सर्वेक्षण आयोजित करने की संभावना

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 के स्वरूपों की व्यापकता का निर्धारण करने और शहर के निवासियों के बीच अतिसंवेदनशील क्षेत्र की पहचान करने के लिए एक विस्तृत सीरो सर्वेक्षण का आयोजन करने की संभावना है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को हुई बैठक में की गई चर्चा के आधार पर यह जानकारी सामने आयी है। दिल्ली में कोविड के हालात की समीक्षा करने को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारियों ने बताया कि कोविड के नए मामलों में कमी के बीच ''सामान्य परिस्थितियों'' के मद्देनजर एक विस्तृत सीरो सर्वेक्षण कराए जाने का सुझाव दिया गया।

उन्होंने कहा, '' सर्वेक्षण के दौरान महामारी के विभिन्न स्वरूपों का निर्धारण करने और शहर के निवासियों के बीच अतिसंवेदनशील क्षेत्र की पहचान करने का कार्य किया जाएगा ताकि टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा सके।''

एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।

बैजल ने बैठक के बाद ट्वीट किया, '' संक्रमण के बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के साथ ही ऑक्सीजन एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई। इसके अलावा, समय पर सीरो सर्वेक्षण का आयोजन सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया गया।''

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की अगली लहर की आशंका जताए जाने के बीच किसी भी तरह की चिंता का पता लगाने और उसे दूर करने के लिए क्षेत्रों, स्थानों और विशिष्ट गतिविधियों की तेज एवं लक्षित निगरानी और परीक्षण करने का भी निर्णय लिया गया।

डीडीएम की बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने सतर्कता एवं सावधानी बरतना जारी रखने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है