लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली हवाईअड्डे का टर्मिनल टी2 सोमवार मध्य रात्रि से बंद होगा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में काफी कमी आने के चलते दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टी2 टर्मिनल को सोमवार मध्य रात्रि से बंद करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि से सभी उड़ानें टर्मिनल टी3 से ही संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली के हवाईअड्डे पर प्रतिदिन करीब 325 विमानों का आवागमन हो रहा है। महामारी की मार से पहले तक यहां से प्रतिदिन 1,500 उड़ानें संचालित होती थीं।

सूत्रों ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या करीब 1.15 लाख थी जो महामारी की दूसरी लहर में घटकर प्रतिदिन करीब 30,000 रह गई है।

दिल्ली हवाईअड्डे ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब भारत और यहां का विमानन क्षेत्र महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है।

नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की दैनिक संख्या जो 2.2 लाख से अधिक हुआ करती थी, अब घटकर करीब 75,000 रह गई है।

इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात भी महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर