लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान कीं

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान कर दीं जिससे फॉर्मेशन कमांडरों को कोविड-19 रोगियों के उपचार के वास्ते स्वास्थ्य प्रतिष्ठान स्थापित करने के लिए तात्कालिक खरीद की अनुमति मिल जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि इन शक्तियों के तहत सशस्त्र बलों के उप-प्रमुख खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाने में सक्षम होंगे।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने विशेष प्रावधानों का उपयोग करते हुए सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान कर दीं जिससे कि वे कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लड़ाई में प्रयास तेज करने में सशक्त हो सकें।

सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न सेवाओं और कोविड-19 के खिलाफ जारी प्रयासों में जरूरी कार्य के लिए प्रावधान करने के अतिरिक्त ये शक्तियां पृथक-वास केंद्रों/अस्पतालों की स्थापना और संचालन करने, उपकरणों/वस्तुओं/सामग्री की खरीद/मरम्मत करने जैसे कार्यों में फॉर्मेशन कमांडरों की मदद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह