लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट, लॉकडाउन का असर दिख रहा: जैन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से निपटने को लागू किए गए लॉकडाउन का असर दिख रहा है और कोविड-19 के दैनिक मामलों में कमी आई है। साथ ही संक्रमण की दर में भी गिरावट जारी है।

जैन ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि शहर में अब तक ब्लैक फंगस के करीब 600 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 200 से अधिक मामले केवल 23 मई को दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा, '' कल, 2.14 फीसदी संक्रमण दर के साथ 1,568 मामले सामने आए थे। आज का स्वास्थ्य बुलेटिन जल्द जारी होगा और इन आंकड़ों में और भी गिरावट हुई है। यह लॉकडाउन का सीधा असर जान पड़ता है।''

मंत्री ने कहा कि अब बड़ी संख्या में बिस्तर उपलब्ध हैं और करीब एक तिहाई आईसीयू बिस्तर खाली हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसे कई बार आगे बढ़ाया गया है।

दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टरों की मौत होने के सवाल पर जैन ने कहा कि कोई भी मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और कोविड की दूसरी लहर के चलते शहर में करीब 10,000 लोगों की जान चली गई।

ब्लैक फंगस के मामलों पर उन्होंने कहा कि 23 मई को म्यूकोरमाइकोसिस के 200 से अधिक मामले आए थे और उसके बाद प्रतिदिन करीब सौ मामले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्लैक फंगस के कुल 600 मामले हैं।

उन्होंने कहा, '' निजी एवं सरकारी दोनों ही तरह के अस्पतालों में ब्लैक फंगस का उपचार हो रहा है। लेकिन, मरीजों के लिए इंजेक्शन की जरूरत है। प्रत्येक मरीज को एक दिन में छह इंजेक्शन की जरूरत होती है। हमे कल 370 इंजेक्शन मिले थे और उसके बाद करीब 400 मिले। हम एक बार फिर केंद्र से इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध करते हैं।''

कब्रिस्तान और श्मशान के कर्मियों को अग्रिम मोर्चा कर्मी का दर्जा देने के सवाल पर मंत्री ने कहा, '' हम इस पर विचार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे