लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में मृत्युदर में कमी, संक्रमण से उबरने की दर में हो रहा इजाफा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। मृत्युदर में लगातार गिरावट और रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमण से उबरने के चलते बुधवार को लगातार छठे दिन संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख से कम रही।

देश में इस वक्त कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या 5,33,787 है, जो अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है। ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 76,56,478 हो गई है, जिसके चलते संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि असम, पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख लोगों की संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले कम है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 53,357 लोग संक्रमण के उबरे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से उबरे नए लोगों में से 80 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से उबरे। दूसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां एक दिन में 7,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश की कोविड-19 जांच क्षमता तेजी से बढ़ी है। अब तक लगभग 11.3 करोड़ (11,29,98,959) लोगों की जांच की जा चुकी है। एक दिन में 12,09,609 लोगों की भी जांच की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख लोगों पर जांच की दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए हैं कि उनमें से 76 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। केरल और दिल्ली दोनों में एक दिन में सबसे अधिक 6-6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 4,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में 514 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों की मौत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 120 रोगियों की मौत हुई है।

भारत में कोविड-19 मृत्युदर 1.49 प्रतिशत है। 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख लोगों में से राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम लोगों की मौत हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा का निरीक्षण, एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने दी डेयरी की उपलब्धि की जानकारी

क्रिकेटAUS vs ENG, 2nd Test: नेसेर के पहले फाइफ़र से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त

कारोबारBank Holidays next week: 8-14 दिसंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें यहां पूरी लिस्ट

भारतGoa Club Fire: गोवा समेत दुनिया भर में नाइट क्लब की आग में जली कई जिंदगियां, जानें

भारतबिहार में जहां खून से लाल होती थी धरती, वहां फूलों की खेती से महक उठा है इलाका, लाखों कमा रहे हैं किसान

भारत अधिक खबरें

भारतUP: टॉफी ने ले ली दो साल के बच्चे की जान, गले में अटक गई थी टॉफी, दम घुटने से नहीं बच सका बच्चा

भारतAadhaar Biometric Lock: स्कैमर्स कभी नहीं कर पाएंगे आधार कार्ड का मिस यूज, मिनटों में लॉक करें अपना आधार

भारतAdventure Tourism Summit 2025: एडवेंचर टूरिज्म कार्यक्रम के लिए है कश्मीर, जानें क्या कुछ होगा खास

भारतबारिश की कमी से कश्मीर में गंभीर जलसंकट, सारा दारोमदार बर्फ पर टिका

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब