लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: डीडीएमए ने विवाह सहित अन्य समारोहों में अतिथियों की संख्या तय की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शनिवार से खुली जगह में आयोजित होने वाले विवाह सहित अन्य समारोहों में अधिकतम 200 अतिथियों और बंद जगह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 100 अतिथियों को शामिल करने का आदेश जारी किया।

मुख्य सचिव विजय देव ने एक आदेश जारी करके कहा कि दिल्ली में अंतिम संस्कार में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष देव ने कहा कि आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि शहर में अन्य गतिविधियों के लिए यथास्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,558 नए मामले सामने आए जबकि लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 10 और रोगियों की मौत हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीते साल 15 दिसंबर के बाद से दिल्ली में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। उस दिन 1,617 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो