कोविड-19 : ओडिशा में 31 दिसंबर की रात को लागू होगा कर्फ्यू

By भाषा | Updated: December 31, 2020 13:51 IST2020-12-31T13:51:59+5:302020-12-31T13:51:59+5:30

Kovid-19: Curfew to be implemented in Odisha on December 31 | कोविड-19 : ओडिशा में 31 दिसंबर की रात को लागू होगा कर्फ्यू

कोविड-19 : ओडिशा में 31 दिसंबर की रात को लागू होगा कर्फ्यू

भुवनेश्वर, 31 दिसंबर ओडिशा सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर नव वर्ष के मौके पर लोगों के बड़े पैमाने पर जमा होने से रोकने के लिए बृहस्पतिवार रात 10 बजे से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने बताया कि यह पाबंदी शुक्रवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगी।

उन्होंने कहा, हालांकि, आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू के दौरान अनुमति दी जाएगी।

एसआरसी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ ओडिशा सरकार पूरे राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रही है। आम लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया जाता है।सभी आवश्यक सेवाएं और आवाजाही को कर्फ्यू के दौरान अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Curfew to be implemented in Odisha on December 31

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे