लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद इंदौर में सख्त हुआ कर्फ्यू, विजयवर्गीय ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 21 मई कोरोना वायरस पर "अंतिम प्रहार" को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान के अगले ही दिन शुक्रवार से इंदौर जिले में महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए "जनता कर्फ्यू" (आंशिक लॉकडाउन) को आठ दिन के लिए सख्त कर दिया गया। इंदौर, राज्य में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 28 मई तक न केवल थोक व खुदरा किराना दुकानें बंद रहेंगी, बल्कि इस अवधि में फल-सब्जियों की खरीद-फरोख्त पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि, कुछ कम्पनियों के जरिये सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक किराना सामान की घर-घर आपूर्ति की जा सकेगी।

प्रशासन के आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग खासकर फल-सब्जी बेचने वाले व्यक्तियों तथा किसानों को होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए कर्फ्यू में सख्ती की आलोचना कर रहे हैं।

इस बीच, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने गृह जिले में प्रशासन के इस आदेश की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया, "आखिर क्या जरूरत है एक अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरे निर्णय को इंदौर जैसे अनुशासित शहर पर थोपने की? जिस निर्णय की सर्वत्र निंदा हो रही हो उस पर पुनर्विचार होना ही चाहिये, प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को मिलकर विचार करना चाहिए।"

उधर, जिलाधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम हो रहा है। वर्तमान में जो सख्ती की गई है, वह संक्रमण पर अंतिम प्रहार है। उम्मीद है कि इससे हालात में और सुधार होगा तथा एक जून के बाद आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे प्रारंभ किया जा सकेगा।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य में कोविड-19 के खिलाफ गठित आपदा प्रबंधन समूहों को बृहस्पतिवार को इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, "हमारा लक्ष्य है कि हम किसी भी हालत में 31 मई तक कोरोना वायरस पर अंतिम प्रहार कर दें, ताकि जनता कर्फ्यू का सामना कर रहे राज्य में एक जून से जन-जीवन को धीरे-धीरे सामान्य करने की ओर कदम बढ़ाए जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान