लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट : कतर, फ्रांस, दक्षिण कोरिया से चिकित्सा सहयोग जारी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भारत के कई हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच कतर, फ्रांस, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से ऑक्सीजन सांद्रक, तरल ऑक्सीजन आदि चिकित्सा सहायता पहुंचना जारी है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे मित्र एवं सहयोगी फ्रांस सहयोग जारी रखने को काफी महत्व देते हैं । कतर में फ्रांस के दूतावास के साथ सहयोग से त्वरित सुविधा प्रदान करने के लिये मित्र कतर के आभारी हैं । ’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपरेशन सेतु-2 के तहत आपूर्ति जारी । आईएनएस तरकश से दो क्रायोजेनिक टैंकर मुम्बई पहुंचे जिनमें प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन थी । यह ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिये अथक प्रयास रहा।

बागची ने कहा कि दक्षिण कोरिया से सहयोग जारी । 200 ऑक्सीजन सांद्रक सहित चिकित्सा उपकरण पहुंचे । हमारे सहयोगी का समर्थन सराहनीय है ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच दुनिया के कई देशों से मदद पहुंच रही है ।मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कुवैत जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में ऑक्सीजन सांद्रक, तरल ऑक्सीजन, वेंटीलेंटर, दवा सहित चिकित्सा सहायता पहुंची ।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात, इज़राइल, अमेरिका, नीदरलैंड से 10 मई को मिली मदद में 610 वेंटिलेटर / बीआई पीएपी / सीपीएपी, 300 ऑक्सीजन सांद्रक, फैवीपीरावीर के 12600 स्ट्रिप्स आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग