लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट : डेनमार्क, पोलैंड, नीदरलैंड से चिकित्सा सहायता पहुंचना जारी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई भारत के अनेक हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच डेनमार्क, नीदरलैंड, पोलैंड जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में आक्सीजन सांद्रक, वेंटीलेटर तथा अन्य चिकित्सा आपूर्ति पहुंचने का सिलसिला जारी है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे ऐतिहासिक सम्पर्को तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाते हुए । हम अपने मित्र डेनमार्क का 53 वेंटीलेटर की खेप भेजने के लिये धन्यवाद देते हैं । ’’

उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय गठजोड़ जारी । पोलैंड से 100 आक्सीजन सांद्रक की खेप पहुंची । हमारे यूरोपीय संघ के सहयोगी पोलैंड को समर्थन के लिये धन्यवाद ।

बागची ने ट्वीट करके नीदरलैंड से भी चिकित्सा आपूर्ति पहुंचने की जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत बनाते हुए । नीदरलैंड से पहली खेप में 449 वेंटीलेटर, 100 आक्सीजन सांद्रक एवं अन्य चिकित्सा आपूर्ति भारत पहुंची ।

प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में शेष चिकित्सा आपूर्ति भी पहुंच जायेगी । हम अपने मित्रों के सहयोग को महत्व देते हैं ।

इससे पहले, स्विट्जरलैंड ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के तौर पर ऑक्सीजन सांद्रकों और श्वसन संबंधी उपकरण समेत 24 करोड़ रुपये से अधिक की चिकित्सा आपूर्ति भारत भेजी है।

उल्लेखनीय है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 4,14,188 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए जबकि देश में 36 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग