लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट : यूएई, लक्जमबर्ग, कुवैत से पहुंची चिकित्सा सहायता

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई भारत के अनेक हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कुवैत जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में ऑक्सीजन सांद्रक, तरल ऑक्सीजन, वेंटीलेंटर, दवा सहित चिकित्सा सहायता आने का सिलसिला जारी है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे समग्र सामरिक संबंधों को और गहरा बनाते हुए । हमारे करीबी सहयोग एवं मित्र यूएई को फैवीपीरावीर की पांच लाख गोलियां भेंट करने के लिये धन्यवाद । ’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे दोस्ताना संबंधों को और गहरा बनाते हुए हम यूरोपीय संघ के अपने सहयोगी लक्जमबर्ग से 58 वेंटीलेटर के भेंट का स्वागत करते हैं ।’’

बागची ने कहा, ‘‘ हम पारंपरिक सहयोगी कुवैत से 60 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन मिलने पर आभारी हैं ।’’

उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से 800 ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक आदि के उदार योगदान की सराहना करते हैं ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच दुनिया के कई देशों से मदद पहुंच रही है । संयुक्त अरब अमीरात, इज़राइल, अमेरिका, नीदरलैंड से 10 मई को मिली मदद के तहत 610 वेंटिलेटर / बीआई पीएपी / सीपीएपी, 300 ऑक्सीजन सांद्रक, फैवीपीरावीर के 12600 स्ट्रिप्स शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन