लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट ने भारत में नवाचार और उद्यम को प्रेरित किया : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी संकट ने भारत में नवाचार एवं उद्यम को बढ़ावा दिया है और प्रासंगिक प्रौद्योगिकी समाधानों की पहचान और उसका समर्थन के लिए पूरे स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की व्यापक मैपिंग की गई है।

इंडिया इंटरनेशनल विज्ञान महोत्सव के दौरान विदेशों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों एवं राजनयिकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये हर्षवर्धन ने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों द्वारा विकसित 51 नवीन उत्पादों को बाजार की जरुरतों के हिसाब से जल्दी तैयार करने और उन्हें बाजार में उतारने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के माध्यम से ऐसे उद्योगों का समर्थन करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिनके पास व्यवसायीकरण या स्केल-अप करने के लिए एक उपयुक्त और परखा हुआ उत्पाद या प्रौद्योगिकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘संकट ने भारत में नवाचार और उद्यम को प्रेरित किया है। पूरे स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र की व्यापक मैपिंग की गई है ताकि स्केल-अप के लिए तैयार प्रासंगिक प्रौद्योगिकी समाधानों की पहचान और उनका समर्थन किया जा सके ।’’

इस कार्यक्रम में अफगानिस्तान, कम्बोडिया, म्यामां, फिलिपिन्स, श्रीलंका, एवं उज्बेकिस्तान के मंत्रियों एवं अधिकारियों ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया ।

इस बीच इंडिया इंटरनेशनल विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में आज ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एवं टेक्नोक्रेट्स से लेकर महिला वैज्ञानिक एवं उद्यमी कॉनक्लेव तक कई कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चार दिवसीय आईआईएसएफ का उद्घाटन किया था और इसका वर्चुअल तरीके से इसका आयोजन किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, अध्यापकों, अनुसंधानकर्ताओं, इंजीनियरों एवं छात्रों समेत अन्य ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट