लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट : जर्मनी, नीदरलैंड, पुर्तगाल, अमेरिका, कजाकिस्तान जैसे देशों से सहायता पहुंची

By भाषा | Updated: May 14, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई भारत के कई हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच जर्मनी, नीदरलैंड, पुर्तगाल, अमेरिका, कजाकिस्तान जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में वेंटिलेटर, श्वसन संबंधी उपकरण, रेमडेसिविर एवं अन्य दवाओं आदि का पहुंचना जारी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘यूरोपीय संघ से एकजुटता और सहयोग जारी। जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, रेमडेसिविर की 25000 शीशियों एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों का खेप विमान से पहुंचा। ’’

उन्होंने बताया कि नीदरलैंड से रेमडेसिविर की 30000 शीशियां तथा पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5500 शीशियां पहुंची ।

बागची ने कहा कि भारत यूरोपीय संघ के सहयोगियों के समर्थन को महत्व देते हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए । अमेरिका से रेमडेसिविर की 81000 शीशियों की खेप सुबह मुम्बई पहुंची, हम इसकी सराहना करते हैं । ’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी सामरिक साझेदारी को और गहरा बनाते हुए । हम कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क/रेस्पिरेटर पहुंचने का स्वागत करते हैं।’’

बागची ने कहा कि जिलिएड साइंसेज से रेमडेसिविर की 78595 शीशियां भेंट के रूप में आज मुम्बई पहुंची । वह इसकी सराहना करते हैं ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच दुनिया के कई देशों से मदद पहुंच रही है। बुधवार को कतर, कनाडा जैसे देशों से चिकित्सा सहायता की खेप पहुंची थी। वहीं, मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कुवैत जैसे देशों से चिकित्सा सहायता आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos