कोविड-19 संकट : हर्षवर्धन ने अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री से बात की
By भाषा | Updated: May 8, 2021 00:28 IST2021-05-08T00:28:27+5:302021-05-08T00:28:27+5:30

कोविड-19 संकट : हर्षवर्धन ने अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री से बात की
नयी दिल्ली/वाशिंगटन, सात मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री जेवियर बेसेरा से बात की।
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं कोविड-19 महामारी के कारण भारत-अमेरिका के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का जिक्र किया।
डिजिटल माध्यम से वार्ता के दौरान हर्षवर्धन ने बेसेरा को स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री का कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच हुई इस बातचीत में कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक चुनौतियों के संबंध में चर्चा हुई और द्विपक्षीय सहयोग पर निकटता से काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
बयान के मुताबिक अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री बेसेरा ने कोविड-19 संकट के समय भारत का पूरा सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।