लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट ने प्रदर्शित किया कि विश्व के लिए अच्छा है भारत का उत्थान : श्रृंगला

By भाषा | Updated: March 31, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि भारत को अपनी घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस टीकों की विदेश में आपूर्ति को समायोजित करने की आवश्यकता होगी क्योंकि कोविड-19 मामलों में वृद्धि ने टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

श्रृंगला ने अनंत एस्पेन सेंटर में एक संबोधन में यह भी कहा कि कोरोना वायरस संकट ने स्पष्ट कर दिया है कि "आत्मनिर्भर" सहयोगी के रूप में भारत का उदय दुनिया के लिए अच्छा है।

टीकों की आपूर्ति के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करते हुए विदेश सचिव ने कहा कि भारत अपने और दुनिया के लिए सुरक्षित और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए अपने कुछ साझेदार देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

श्रृंगला ने कहा कि साझेदार देशों के साथ साझा की गयी टीकों की खुराकों की संख्या लगभग वही है जितनी भारत ने अपने घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम में इस्तेमाल की हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने से हमारे देश में त्वरित टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता रेखांकित हुयी है और एक अप्रैल से हम 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को यह सुविधा प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे