लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोविड-19 संकट प्रशासन की ‘आपराधिक लापरवाही: कमलनाथ

By भाषा | Updated: April 29, 2021 15:57 IST

Open in App

भोपाल, 29 अप्रैल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कुप्रबंधन के लिए भाजपा नीत राज्य सरकार पर निशाना साधा और इसे प्रशासन की तरफ से की गई ‘आपराधिक लापरवाही’ बताया।

कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में मौत के आंकड़ों को दबाने और छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, प्रदेश सरकार ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

कमलनाथ ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार ने दूसरी लहर के लिए कोई प्रबंध नहीं किया। हमारे स्कूल-कॉलेज बंद हो गये, परीक्षा निरस्त हो गये, लेकिन राजनीति चलती रही, रैली चलती रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज ये हालात हैं कि प्रदेश में जिस संख्या में लोगों की (कोरोना से) मृत्यु हो रही है, उसको दबाने का और छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान में कितनी लाशें आ रही है और कितना छाप रहे हैं।’’

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘शिवराज सिंह जी मुझे पूरे प्रदेश में एक अस्पताल का नाम बता दें जहां इंजेक्शन, दवाई, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं बिस्तर पर्याप्त मात्रा में हैं। और शिवराज के लिए सब कुछ पर्याप्त हो गया। ये हालात है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘और लापरवाही जो है ये एक आपराधिक लापरवाही है। मैं तो इसे आपराधिक लापरवाही कहता हूं।’’

कमलनाथ ने बताया कि मेरे (कांग्रेस) जिला अध्यक्षों ने कहा कि यह महामारी गांव-गांव में पहुंच रही है।

हालांकि, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से हुई मौतों को छिपाया नहीं जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र