लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दो दिन के लिए मथुरा में अदालत बंद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई टली

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:19 IST

Open in App

मथुरा, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मथुरा के जिला न्यायाधीश ने जिले की सभी अदालतों को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

इसलिए आठ और नौ अप्रैल को जिले में दीवानी एवं फौजदारी एवं तहसील स्तरीय अदालतों में सुनवाई नहीं होगी। जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र के हवाले से जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने यह जानकारी दी है।

तरकर ने बताया कि जिले के दो अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश, एक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एवं दो-तीन लिपिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायाधीश ने एहतियाती तौर पर जिले की सभी अदालतों को आठ और नौ अप्रैल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामले की सुनवाई भी बुधवार को टाल दी गयी और अब 22 अप्रैल को इस पर सुनवाई होगी।

तरकर ने बताया, ‘‘अपर जिला न्यायाधीश सुदामा प्रसाद के पूरे परिवार, सरकारी वकील एडीजीसी मदन मोहन पाण्डेय तथा अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार यादव के संक्रमित होने की जानकारी मिली है। इनके अलावा कुछ लिपिक भी जांच में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण ज्यादा न फैले, इसके लिए दो दिन अदालतें बंद रखने का निर्णय किया गया।’’

शनिवार और रविवार को नियमित अवकाश होने के कारण अब सोमवार से अदालतों में सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल