लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अदालत ने ऑक्सीजन रिफिल करने वालों से दिल्ली सरकार को आंकड़े मुहैया कराने के लिए कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को ऑक्सीजन रिफिल करने वालों से कहा कि आपूर्तिकर्ताओं से उन्हें मिलने वाली गैस की मात्रा सहित आंकड़ों को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर नियमित रूप से अद्यतन करें।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘इसे जारी रखिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब हम नोटिस जारी करें तभी रिफिल करने वाले आंकड़े दें। हम इसे अप्रिय नहीं बनाना चाहते। आप उस ढांचागत व्यवस्था का हिस्सा हैं जो समाज की सेवा कर रहा है।’’

अदालत द्वारा दो मई को जारी नोटिस के सिलसिले में अदालत में रिफिल करने वाले 15 लोग उपस्थित थे। उन्होंने दावा किया कि वे नियमित रूप से आवश्यक सूचना मुहैया करा रहे हैं और इसे दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं।

उन्हें ऑक्सीजन के भंडार, मिलने वाली मात्रा और उनके द्वारा अस्पतालों को की जाने वाली आपूर्ति की मात्रा की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

दिल्ली सरकार ने पहले कहा था कि रिफिल करने वाले नियमित रूप से सूचना नहीं दे रहे हैं लेकिन आज की सुनवाई के दौरान राज्य के नोडल अधिकारी ने अदालत को बताया कि अभी तक उनमें से सभी ने आंकड़े मुहैया कराए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल