लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अदालत ने दिल्ली सरकार से दिवंगत न्याय अधिकारियों के परिजन को अनुग्रह राशि, अनुकंपा नौकरी पर विचार करने को कहा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की सरकार से कहा कि वह कोविड-19 से मरने वाले न्याय अधिकारियों के परिजन को अनुग्रह राशि और अनुकंपा पर नौकरी देने के मामले में ‘‘दयाभाव और संवेदनशीलता’’ के साथ विचार करे क्योंकि सरकार ने न्यायाधीशों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखा है।

दिल्ली न्यायिक सेवा एसोसिएशन ने अदालत को बताया कि दिल्ली सरकार ने न्यायिक अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में नहीं रखा है। एसोसिएशन ने अदालत से अनुरोध किया कि अन्य कोरोना योद्धाओं को उपलब्ध सभी सुविधाएं उन्हें (न्यायिक अधिकारियों) भी मिलनी चाहिए।

दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि यह श्रेणी सिर्फ कोविड-19 टीकाकरण के लिए बनायी गयी है और भविष्य में अगर अन्य कोई सुविधा दी जाती है तो वह न्यायिक अधिकारियों को भी उपलब्ध करायी जाएगी।

अदालत को यह भी बताया कि सरकार कोविड-19 से मरने वाले न्यायिक अधिकारियों के परिजन को अनुग्रह राशि देने और उनके परिवार के सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी देने के पहलू पर विचार कर रही है।

अदालत शोभा गुप्ता और राजेश सचदेवा सहित विभिन्न वकीलों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग