लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : बिगड़ी व्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक ने दी कानून हाथ में लेने की चेतावनी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:05 IST

Open in App

इंदौर, 14 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में चिकित्सा संसाधनों के कथित रूप से भारी अभाव को लेकर कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक ने राज्य की भाजपा सरकार पर बुधवार को तीखा हमला बोला और इसमें सुधार नहीं होने पर कानून हाथ में लेने की चेतावनी दी।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा, ‘‘अगर शहर की चिकित्सा व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जन हित में कानून हाथ में लेने पर विवश होना पड़ेगा।’’

हालांकि विधायक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेंगे।

शहर के क्षेत्र क्रमांक-एक की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले शुक्ला ने अलग-अलग अस्पतालों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के मरीजों के परिजनों और अस्पताल संचालकों के साथ बातचीत में खुलासा हुआ है कि शहर में बिस्तरों के साथ ही रेमडेसिविर दवा के इंजेक्शन व मेडिकल ऑक्सीजन का भारी अभाव है।"

शुक्ला ने दावा किया कि महामारी के घातक प्रकोप के चलते स्थानीय श्मशानों में इतनी अर्थियां आ रही हैं कि इनके दाह संस्कार के लिए लकड़ियां भी कम पड़ने लगी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा महामारी के मुश्किल दौर में उस आम जनता की पीड़ा की अनसुनी कर रही है जिसने उसे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाया है।

कांग्रेस विधायक ने चेताया, "अगर इंदौर में चिकित्सा व्यवस्थाएं जल्द ही नहीं सुधरीं, तो हमें जन हित में कानून अपने हाथ में लेना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।"

इस बीच, जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर के अस्पतालों में स्थानीय संक्रमितों के साथ ही प्रदेश के कई जिलों के मरीज भर्ती हैं जिससे चिकित्सा तंत्र पर भारी दबाव है। इसके मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की तादाद लगातार बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा संसाधनों की भी व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह