कोविड-19 : कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फॉर्च्यूनर कार एंबुलेंस बनाने के लिए दी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 00:39 IST2021-05-19T00:39:46+5:302021-05-19T00:39:46+5:30

Kovid-19: Congress MLA Laxman Singh gave Fortuner to build car ambulance | कोविड-19 : कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फॉर्च्यूनर कार एंबुलेंस बनाने के लिए दी

कोविड-19 : कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फॉर्च्यूनर कार एंबुलेंस बनाने के लिए दी

गुना (मप्र), 18 मई कोविड-19 के दौरान एंबुलेंस की कमी के बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को अपनी फॉर्च्यूनर कार एंबुलेंस बनाने के लिए गुना जिले के चाचौड़ा प्रशासन को दे दी है।

सिंह चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

चाचौड़ा के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. टिंकू वर्मा ने ‘ पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ विधायक लक्ष्मण सिंह ने फॉर्च्यूनर कार मंगलवार सुबह हमें (चाचौड़ा प्रशासन) दे दिया है। हम इसका उपयोग चाचौडा विधानसभा में मरीजों को दूरस्थ ग्रामों से लाने एवं ले जाने के साथ-साथ मेडीकल किट पहुंचाने में करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक चाचौड़ा क्षेत्र में नागरिकों को 108 एंबुलेंस सृविधा का लाभ मिलता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Congress MLA Laxman Singh gave Fortuner to build car ambulance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे