शशिकला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:39 IST2021-01-21T23:39:16+5:302021-01-21T23:39:16+5:30

Kovid-19 confirmed in Sasikala investigation, condition stable | शशिकला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि, हालत स्थिर

शशिकला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि, हालत स्थिर

बेंगलुरु, 21 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

शशिकला जेल की सजा काट रही हैं और बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें बुधवार को बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी वह शहर के विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 निर्दिष्ट केंद्र में भर्ती हैं।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शशिकला की हालत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि उनमें कोविड-19 से संबंधित गंभीर श्वास की बीमारी के लक्षण दिख रहे थे लेकिन पिछली जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि संदेह की स्थिति में बृहस्पतिवार को पुनः जांच की गई जिसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 confirmed in Sasikala investigation, condition stable

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे