लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से 25 नवंबर के बाद मुंबई लौटे 11 यात्रियों में कोविड-19 की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर ब्रिटेन से 25 नवंबर के बाद से मुंबई लौटे करीब 2,200 यात्रियों में से 11 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इन 11 यात्रियों में से पांच पिछले सप्ताह ही लौटे हैं जबकि छह लोग 22 दिसंबर से पहले आए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इन 11 यात्रियों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे को भेज दिये गये हैं, जहां इनके जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच होगी ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोरोना वायरस का नया स्वरूप है या नहीं।

डॉ. गोमरे ने बताया, ‘‘पिछले सप्ताह ब्रिटेन से लौटे 590 यात्रियों में से 180 को विभिन्न होटलों में संस्थागत पृथक-वास में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 25 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से आए यात्रियों की दो सूची नगर निगम को सौंपी है।

उन्होंने बताया कि सभी से संपर्क नहीं हो पाया है।

डॉ. गोमरे ने कहा, ‘‘हमारी टीम सभी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जबकि 22 दिसंबर से पहले मुंबई पहुंचे छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।’’

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद मुंबई महानगरपालिका ने रविवार को संशोधित दिशानिर्देश जारी करते हुए ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों से पहुंचे यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन पृथक-वास में रहने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता