लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 55.52 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है जबकि 87 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि 55 प्रतिशत से ज्यादा पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण के साथ अब भारत ने कोविड के खिलाफ जंग में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर दस्तक’ अभियान ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र की सामूहिक लड़ाई को और मजबूती दी है।

सुबह सात बजे जारी शुरुआती बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटों में टीके की 66,98,601 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत को कोविड-19 टीकाकरण बढ़कर 133.88 करोड़ पहुंच गया।

मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यह उपलब्धि 1,40,27,706 सत्रों में हासिल की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित