लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गुजरात में कोचिंग सेंटर पर छापा मारा गया, 555 विद्यार्थी मिले, कोचिंग मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 मई गुजरात में राजकोट जिले के जसदान शहर में छापे के दौरान एक कोचिंग सेंटर में 550 से अधिक विद्यार्थियों के मिलने के बाद, कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के आरोप में उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा ने सोमवार को बताया कि यहां से करीब 215 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस केंद्र पर रविवार को छापा मारा गया और उसके मालिक को जयसुख संखलवा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसे कोविड-19 नियमों पर पुलिस की अधिसूचना की अवहेलना करने के लिए भादंसं और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसकी लापरवाही से संक्रमण फैल सकता था। बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, संखलवा जवाहर नवोदय विद्यालय एवं बालचड़ी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए सेंटर सह छात्रावास चलाता है।

जसदान थाने के उपनिरीक्षक जे एच सिसोदिया ने कहा, ‘‘ एक गुप्त सूचना के आधार पर हमने परिसर पर छापा मारा और वहां 9-10 साल के 555 विद्यार्थियों को ट्यूशन लेते हुए पाया। ये बच्चे न तो मास्क लगा रहे थे और न ही आपस में दूरी बनाकर रख रहे थे। यह केंद्र कोविड-19 के चलते राज्य सरकार द्वारा क्लासरूम अध्यापन पर रोक के बावजूद चल रहा था।’’

गिरफ्तारी से पहले संखलवा ने संवाददाताओं से कहा कि उसके छात्रावास में विद्यार्थी 15 मई से अपने माता-पिता की सहमति से रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा