लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गोमो स्टोशन पर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:17 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड), 13 अप्रैल देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर धनबाद जिला प्रशासन ने गोमो रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की मंगलवार से कोविड​​-19 जांच अनिवार्य करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धनबाद जिला आपदा प्रबंधन (डीडीएम) का यह निर्णय पिछले महीने धनबाद स्टेशन पर इसी तरह का कदम उठाए जाने के बाद आया है।

हावड़ा से उत्तरी और पश्चिमी भारत आने-जाने वाली अधिकतर ट्रेनें झारखंड के धनबाद और गोमो स्टेशनों से होकर गुजरती हैं।

धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रेनों से गोमो स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच से गुजरना होगा। गोमो स्टेशन को आधिकारिक तौर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

धनबाद डीडीएम अध्यक्ष सिंह ने कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों से आने वाली विशेष ट्रेनों के यात्रियों की सौ फीसदी जांच करनी आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा कि एक चिकित्सा अधिकारी, एक स्वास्थ्य कर्मचारी और एक मजिस्ट्रेट को गोमो स्टेशन में तीन पालियों में तैनात किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘डीडीएम द्वारा धनबाद और गोमो रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि जांच प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को ऐसा नहीं लगे कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।’’

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास ने कहा कि डीडीएम अध्यक्ष के आदेशानुसार गोमो पहुंचने वाली सभी अप और डाउन स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों की जांच ट्रूनेट और आरटी-पीसीआर जांच विधियों के माध्यम से की जाएगी।

डीडीएम ने संक्रमित लोगों के इलाज के लिए 982 बिस्तरों वाले पांच कोविड-19 देखभाल केंद्र स्थापित किए हैं जिसमें 90 आईसीयू भी शामिल हैं।

इसके अलावा, डिप्टी कमिश्नर ने इस उद्देश्य के लिए जिले के सभी निजी अस्पतालों और कॉर्पोरेट नर्सिंग होम में 50 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित किए हैं।

जिला एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि गोमो स्टेशन पर हावड़ा जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें रुकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह