लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केंद्र ने उच्च स्तरीय टीमों को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और प्रबंधन में मदद देने के लिए उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन राज्यों में या तो इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है या संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

इससे पहले केंद्रीय दलों को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भेजा गया था।

मंत्रालय ने बताया कि तीन सदस्यों वाले दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड-19 के मामले ज्यादा है और वे वहां इसके रोकथाम, निगरानी, जांच और इलाज के संबंध में प्रभावी प्रबंधन में राज्यों की मदद करेंगे।

देश में अब 4,40,962 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.85 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ और यह अब 93.69 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में देश में 43,493 लोग स्वस्थ हुए और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मौजूदा तारीख में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से 50,000 के बीच लोगों का उपचार चल रहा है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह 50,000 से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग