लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों में उच्चस्तरीय टीमें भेजने पर विचार कर रहा है केन्द्र

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि जिन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, केन्द्र सरकार वहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय टीमें भेजने पर विचार कर रही है।

वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने, सर्विलांस, जांच और कोविड-19 के मामलों के प्रभावी क्लिनिकल प्रबंधन में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर प्रशासन की मदद करने के लिए केन्द्र ने बृहस्पतिवार को इन राज्यों में उच्चस्तरीय टीमें भेजी हैं।

शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केन्द्र सरकार उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी उच्चस्तरीय टीमें भेजने पर विचार कर रही है जहां कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों से कहा है कि वे तेजी से और ज्यादा से ज्यादा संख्या में जांच की रणनीति अपनाएं ताकि कोविड-19 के सभी मामलों का समय पर प्रभावी तरीके से पता लगाया जा सके और साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा सके, निषिद्ध क्षेत्र तय किए जा सकें और इलाज आदि जैसे कदम उठाए जा सकें।’’

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में वृद्धि का असर एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान राज्यों पर भी नजर आ रहा है जहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,04,365 मामले आए थे। कोविड-19 से अभी तक 1,32,162 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 584 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं