लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम तैयार करने वाले स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम तैयार कर रहे स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है, ताकि उसकी मूल्यांकन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर इस साल बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। स्कूलों को दोनों कक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा घोषित अलग-अलग वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का उपयोग करके परिणाम तैयार करने का काम सौंपा गया है।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने क्षेत्रीय कार्यालयों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘सीबीएसई द्वारा जारी नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्कूलों के कार्य को सत्यापित करने के लिए स्कूलों में तुरंत जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्कूलों के परिणाम तैयार करने संबंधी कार्य की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों को पूर्व में कोई सूचना न दी जाए और औचक निरीक्षक किया जाए। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है कि इस कार्य में शामिल सभी अधिकारी बोर्ड की सारणीकरण नीति से अच्छी तरह वाकिफ हों।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘संबंधित अधिकारी प्रत्येक स्कूल की एक बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर सकता है। स्कूल का दौरा करने वाला अधिकारी उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेगा, जिनकी वह जांच करेगा। दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (ऑनलाइन) के साथ अधिकारियों द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित रिपोर्ट 12 जुलाई तक बोर्ड को भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर