लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी : तमिलनाडु में 22 मार्च से बंद होंगे स्कूल

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:11 IST

Open in App

चेन्नई, 20 मार्च कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को आदेश दिया कि नौवीं, दसवीं और 11वीं कक्षाओं के लिए 22 मार्च से अगले आदेश तक स्कूल बंद रखे जाएं।

बहरहाल, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे ताकि वे बोर्ड की परीक्षाएं दे सकें।

बंद की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं रोग निरोध निदेशक ने अनुशंसा की है कि स्वास्थ्य दृष्टिकोण से नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं जारी नहीं रहनी चाहिए क्योंकि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

निदेशक ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दी जा सकती है क्योंकि उनकी संख्या कम होगी और उन्हें बोर्ड की परीक्षाएं देनी है। उन्होंने कहा कि 12वीं के छात्रों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने से उपायों का कड़ाई से पालन करना होगा।

राज्य के मुख्य सचिव राजीव रंजन ने एक आदेश में कहा, ‘‘तमिलनाडु की सरकार आदेश देती है कि नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि बहरहाल नौवीं, दसवीं और 11वीं की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी।

साथ ही छात्रावास भी बंद रहेंगे।

लॉकडाउन नियमों में राहत की घोषणा करते हुए सरकार ने इस वर्ष 19 जनवरी से दसवीं और 12वीं की कक्षाएं तथा आठ फरवरी से नौवीं और 11वीं की कक्षाएं खोलने की अनुमति दी थी। साथ ही सरकार ने ऐसे छात्रों के लिए छात्रावास भी खोलने की अनुमति दे दी थी।

गौरतलब है कि हाल में चेन्नई के एक स्कूल में शिक्षक एवं छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा तंजावुर में छात्राओं के एक स्कूल में 55 विद्यार्थी भी हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे