लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि, संक्रमण की दूसरी लहर: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:46 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि संक्रमण की “पहली लहर में हुई हरकत” नहीं बल्कि “दूसरी बड़ी लहर” है।

समाचार चैनल ‘एनडीटीवी 24/7’ पर केईएम अस्पताल के डीन हेमंत देशमुख ने बुधवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि से अब स्थिति भयावह हो गई है।

देशमुख ने टीवी चैनल पर कहा, “यह पहली लहर में हुई हरकत नहीं है बल्कि दूसरी बड़ी लहर है जो शुरू हो रही है।”

उन्होंने कहा कि इस बार मौत की दर कम है और ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि संक्रामक क्षमता कम है।

उन्होंने कहा, “वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल सकता है और निश्चित तौर पर इससे अलग तरह का कोरोना वायरस उत्पन्न हो रहा है और मार्च 2021 में एक अलग तरह का कोविड-19 सामने आ रहा है।”

संक्रमण पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्त कार्यबल के सदस्य ओम श्रीवास्तव ने अलग राय देते हुए कहा कि यह कहना कठिन है कि संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि महामारी की दूसरी लहर है या नहीं और इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए संक्रमण के विभिन्न कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण करना जरूरी है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को लिखे पत्र में कहा था कि “महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो