कोविड-19 के मामले बढ़े :होली, नवरात्रि, शब ए बरात पर दिल्ली में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं
By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:37 IST2021-03-23T22:37:39+5:302021-03-23T22:37:39+5:30

कोविड-19 के मामले बढ़े :होली, नवरात्रि, शब ए बरात पर दिल्ली में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं
नयी दिल्ली, 23 मार्च कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे।
मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
देव ने आदेश में कहा, ‘‘सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि होली, शब ए बारात, नवरात्रि आदि आगामी त्योहार के दौरान भीड़ इकट्ठी नहीं हो और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक रूप से त्योहार नहीं मनाए जाएं।’’
दिल्ली में मंगलवार को कोराना वायरस के 1101 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन महीने में सर्वाधिक हैं। वायरस से चार लोगों की मौत भी हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।