लाइव न्यूज़ :

राज्यों मे कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने से केंद्र दबाव में : अजीत पवार

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:20 IST

Open in App

पुणे, एक मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ने के चलते केंद्र दबाव में है क्योंकि उसे ऑक्सीजन एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करनी होती है।

पवार ने यहां राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत के बाद संवाददताओं से यह बात कही। वह पुणे के प्रभारी मंत्री हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी की पहली लहर के दौरान महाराष्ट्र पर बड़ी मार पड़ी थी। लेकिन दूसरी लहर में तो कुछ अन्य राज्य भी संभवत: चुनावी सभाओं एवं कुंभ मेले की वजह बुरी तरह प्रभावित हुए । इसलिए केंद्र दबाव में है क्योंकि उसे इन राज्यों को ऑक्सीजन एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करनी होती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं महसूस करता हूं कि केंद्र को अन्य देशों को टीकों का निर्यात नहीं करना चाहिए था।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों ने इस महामारी की तीसरी लहर का भी अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र और राज्य सरकारों ने इस स्थिति से काफी कुछ सीखा है।’’

पवार ने कहा कि सरकार ने टीके की उपलब्धता को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला एवं भारत बायोटेक से चर्चा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम केंद्र सरकार की मंजूरी से विदेशी विनिर्माताओं से टीके आयात करने को इच्छुक है। हमें 18 से 45 वर्ष की आयु के 5.71 करोड़ लोगों को टीका लगाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान