लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के मामले एक बार फिर 500 के पार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 549 नए मामले सामने आए जो कि मंगलवार की तुलना में 116 ज्यादा है। एक सप्ताह के भीतर फिर संक्रमण के दैनिक मामले 500 के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक किशोर समेत दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,318 हो गई। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,39,818 हो गई।

राज्य में मंगलवार को 433 नए मामले सामने आए थे। वहीं सोमवार को 425, रविवार को 447, शनिवार को 441, शुक्रवार को 467 और बृहस्पतिवार को 524 मामले सामने आए थे। नए मरीजों में से 70 बच्चे और नाबालिग हैं और खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 296 मामले सामने आए हैं। राज्य में 4,673 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो