लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के पार हुई, 32 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 मई ओडिशा में 11,059 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को सात लाख के पार पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 2,516 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 6,193 मामले पृथक-वास केंद्रों से हैं जबकि शेष 4,866 मामले मरीजों के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि इन नए मामलों से राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,03,441 हो गयी है।

कटक जिला में सबसे अधिक 1,133 मामले आये हैं। इसके बाद खुर्दा में 1,010 और अंगुल में 859 मामले आये हैं।

संक्रमण से सबसे अधिक छह लोगों की मौत खुर्दा में हुई। इसके बाद गंजम और झारसुगुडा में चार-चार लोगों की मौत हुई और अंगुल, कालाहांडी तथा सुंदरगढ़ में तीन-तीन लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित अब तक 53 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

राज्य में 1,11,262 लोगों का उपचार चल रहा है। रविवार को 11,059 लोग संक्रमण से ठीक हुए और अब तक कुल 5,89,610 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

ओडिशा में अब तक 1.13 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है, इसमें में रविवार को हुई 66,512 नमूनों की जांच भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य में संक्रमण दर अब 6.18 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां