लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के मामले सात लाख के पार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 दिसंबर केरल में कोविड-19 के 6,293 नए मामले सामने आने के साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामले सात लाख के आंकड़े को पार कर गए।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि बीमारी के कारण 29 और मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 2,786 हो गई।

मंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में 4749 और लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,36,814 हो गई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60,396 है और संक्रमण के कुल मामले 7,00,158 हैं।

पिछले 24 घंटों में, 59,995 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जांच में संक्रमित पाए जाने की दर 10.49 प्रतिशत हो गई है।

राज्य में अब तक 72,93,578 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

एर्णाकुलम में सबसे अधिक 826 नए मामले सामने आए, जबकि कासरगोड में सबसे कम 119 नए मामले सामने आए हैं। कोझिकोड में 777 मामले, मलप्पुरम में 657 और त्रिचूर में 656 मामले सामने आए हैं।

संक्रमित पाए गए नए लोगों में 49 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनमें 73 राज्य के बाहर से आए थे और 5,578 संपर्क पहचान के माध्यम से संक्रमित पाए गए।

राज्य में अस्पतालों में 13,533 सहित विभिन्न जिलों में 2,89,910 लोग निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू