लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामले 91 लाख के पार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 85,62,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 हो गए हैं। वहीं 511 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,33,738 हो गई।

देश में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,486 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 नवम्बर तक कुल 13.25 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,49,596 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 511 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली में 121, महाराष्ट्र के 50, पश्चिम बंगाल के 49, उत्तर प्रदेश के 35, केरल के 27 और हरियाणा के 25 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,33,738 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 46,623 , कर्नाटक के 11,654, तमिलनाडु के 11,605, दिल्ली के 8,391, पश्चिम बंगाल के 8,025, उत्तर प्रदेश के 7,559 , आंध्र प्रदेश के 6,938 , पंजाब के  4,614 और गुजरात के 3,859 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई , उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल