लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के मामले 1.29 लाख के पार, अभी तक 3,806 लोग की हुई मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2020 23:07 IST

दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, इस अस्पताल में कुल 700 बिस्तर होंगे जिनमें से 125 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,142 नए मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक 1.29 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से अभी तक 3,806 लोग के मरने की सूचना है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,142 नए मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक 1.29 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से अभी तक 3,806 लोग के मरने की सूचना है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के रोज नए पुष्ट मामले आने की दर करीब पांच प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, नए मामले आने का दर 5.5 प्रतिशत था जो शुक्रवार को कुछ कम होकर 5.3 प्रतिशत रह गया।

वहीं शनिवार को लोगों के संक्रमण मुक्त होने का दर 87 प्रतिशत था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 29 रोगियों की मौत हुई है। 11 से 19 जुलाई के बीच एक से दो हजार के बीच नए मामले सामने आ रहे थे। 19 जुलाई को 1,211 नए मामले सामने आए। 20 जुलाई को यह संख्या घटकर 954 हो गई, लेकिन 21 जुलाई को यह फिर से बढ़कर 1,349 हो गई। मंगलवार से अभी तक रोज 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, शनिवार को शहर में 12,657 लोग उपचाराधीन थे, जो शुक्रवार के 13,681 के मुकाबले कम है। विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,531 हो गई है।

23 जून को दिल्ली में संक्रमण के, एक दिन में सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे। आज दिन में दिल्ली सरकार ने बुराड़ी में 450 बिस्तरों वाले एक अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर के दो करोड़ लोग, उनकी सरकार और केन्द्र ने साथ मिलकर कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है लेकिन इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के दो करोड़ लोगों, उनकी सरकार और केन्द्र सरकार ने साथ मिलकर कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है लेकिन यह कहना अभी सही नहीं होगा कि इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई खत्म हो गई है।’’

मुख्यमंत्री ने इंगित किया कि पिछले एक महीने में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, मृत्यु दर कम हुई है, लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ी है और नए मामलों में भी कमी आयी है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे बुराड़ी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए आज बहुत खुशी हो रही है। कोविड और अन्य कारणों से मैं आज वहां नहीं हूं। इस अस्पताल के शुरू होने से दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं में 450 बिस्तर और जुड़ जाएंगे।’’ दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, इस अस्पताल में कुल 700 बिस्तर होंगे जिनमें से 125 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित