बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार, मृतक संख्या बढ़कर 1,379 हुई

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:59 IST2020-12-26T20:59:22+5:302020-12-26T20:59:22+5:30

Kovid-19 cases in Bihar cross 2.5 lakh, death toll rises to 1,379 | बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार, मृतक संख्या बढ़कर 1,379 हुई

बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार, मृतक संख्या बढ़कर 1,379 हुई

पटना, 26 दिसंबर बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 474 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,50,449 मामले हो गए। वहीं, छह और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,379 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में 196 पटना से, मुजफ्फरपुर से 28, और सीतामढ़ी से 20 हैं।

बिहार में 5,085 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 2,43,985 रोग से उबर चुके हैं जिनमें से 730 लोग बीते 24 घंटे में ठीक हुए।

राज्य में अब तक 1.77 करोड़ नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 cases in Bihar cross 2.5 lakh, death toll rises to 1,379

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे