कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में गिरावट, मृतक संख्या 20,000 के पार पहुंची

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:49 IST2021-08-02T22:49:16+5:302021-08-02T22:49:16+5:30

Kovid-19 cases decline in Karnataka, death toll crosses 20,000 | कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में गिरावट, मृतक संख्या 20,000 के पार पहुंची

कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में गिरावट, मृतक संख्या 20,000 के पार पहुंची

बेंगलुरू, दो अगस्त कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 1,285 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29.08 लाख हो गए, जबकि 25 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 20,000 से अधिक हो गई।

राज्य में रविवार को 1,875 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीमारी से 25 मौतें होने से मृतकों की संख्या 20,021 तक पहुंच गई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,021 है, जबकि 1,383 और मरीजों के ठीक होने से कुल स्वस्थ होने की संख्या बढ़कर 28,47,627 हो गई।

बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के 290 मामले आए और पांच मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है। 219 मामलों और चार मौतों के साथ दक्षिण कन्नड़ जिला दूसरे स्थान पर है

राज्य ने सोमवार को कोविड की 1,33,030 जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 3.89 करोड़ हो गई है।

आज कुल 4,42,330 लोगों को टीका लगाया गया, जिससे टीकाकरण का कुल आंकड़ा बढ़कर 3.11 करोड़ हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 cases decline in Karnataka, death toll crosses 20,000

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे