हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले दो लाख के पार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:24 IST2021-06-18T20:24:07+5:302021-06-18T20:24:07+5:30

Kovid-19 cases cross two lakh in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले दो लाख के पार

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले दो लाख के पार

शिमला, 18 जून हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 344 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,00,043 हो गई। वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,413 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य में कांगड़ा में तीन और चम्बा तथा हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण की वजह से हुई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां अब 3,193 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 576 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कुल संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,93,418 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 cases cross two lakh in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे