लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इंस्टाग्राम पर टीकों के बारे में "भ्रामक प्रचार" के वीडियो को लेकर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:20 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो अप्रैल कोविड-19 के टीकों की उपयोगिता को लेकर इंस्टाग्राम पर कथित रूप से भ्रामक प्रचार का वीडियो पोस्ट किए जाने के आरोप में पुलिस ने यहां दो अज्ञात युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय अखबार के संवाददाता महेंद्र पाठक (51) की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत बृहस्पतिवार रात यह मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में आरोप है कि इंस्टाग्राम पर "इंदौरी मीडिया डॉट इन" नाम के खाते पर पोस्ट वीडियो में दो युवकों ने कोविड-19 के टीकों की उपयोगिता को लेकर जन मानस में भ्रम फैलाया।

प्राथमिकी के मुताबिक अज्ञात आरोपियों ने सोशल मीडिया पर यह कथित "भ्रामक प्रचार" ऐसे वक्त किया, जब सरकार आम लोगों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण में जुटी है और प्रशासन उन्हें टीका लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।

विवादास्पद वीडियो में दोनों युवक महामारी के टीकों की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं, "क्या हम (जनता) गिनी पिग (चूहे और गिलहरी सरीखे जानवरों की एक प्रजाति जिस पर दवाओं, टीकों आदि का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है) और प्रयोगशाला के चूहे हैं?"

शर्मा ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कोविड-19 के बारे में अफवाहों और भ्रम-भ्रांतियों के फैलाव पर रोक के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल