लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पृथकवास के नियमों का उल्लंघन करने पर दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 5, 2021 01:39 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), चार मार्च उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत तय पृथकवास के नियम का उल्लंघन करने के सिलसिले में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोनू की 10 साल की बेटी काजल को कोविड-19 है। काजल के अलावा उसके पिता मोनू और चाचा प्रदीप को 14 दिनों तक गृह पृथकवास में रहने की सलाह दी गई।

जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची तो तीनों ही वहां नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि मोनू और उसकी बेटी काजल जम्मू-कश्मीर में वैष्णोदेवी मंदिर गए हैं और प्रदीप अपनी दुकान पर काम कर रहा है।

शामली के सीएमओ की सिफारिश पर मोनू और प्रदीप के खिलाफ भादंसं की धाराओं 269 और 270 तथा महामारी रोग कानून के उल्लंघन के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल