लाइव न्यूज़ :

आगामी दो-तीन दिन में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में कोविड-19 देखभाल केंद्र शुरू किया जाएगा: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दक्षिण दिल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र (एसपीसीसीसी) को दो-तीन दिन में फिर से शुरू किया जा सकता है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के मद्देनजर छतरपुर स्थित केंद्र में बनी सुविधा को फिर से शुरू किया जा रहा है।

दक्षिण दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अंकिता चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हम एसपीसीसीसी में 500 बिस्तर वाली सुविधा संचालित करने के लिए तैयार हैं। गृह मंत्रालय के सहयोग से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चिकित्सकीय एवं पराचिकित्सा कर्मियों को तैनात किया गया है और हमें बताया गया है कि वे शनिवार से पहुंचने लगेंगे। हमारे पास सभी उपकरण, दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 500 बिस्तर हैं।

इस 10,200 बिस्तरों वाली सुविधा का उद्घाटन पिछले साल पांच जुलाई को किया गया था और इसका संचालन आईटीबीपी ने किया था। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या में गिरावट के बाद इससे फरवरी में बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता