लाइव न्यूज़ :

कोविड- 19 : राजस्थान में दूसरी खुराक से वंचितों के टीकाकरण के लिए चलेगा अभियान

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:39 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक से वंचित लोगों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने लोगों से दूसरी खुराक लगवाने में लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है।

मीणा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में कोरोना टीके की पहली खुराक लगवा चुके लोग दूसरी खुराक लगवाने में लापरवाही ना बरतें क्योंकि इस तरह की लापरवाही परिवार, समाज, राज्य और देश पर भी भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला कलेक्टर को दूसरी खुराक से वंचित लोगों के लिए अभियान चलाकर टीकाकरण के निर्देश दिए जा चुके हैं।

एक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की खासी कमी देखने में आई। मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए राज्य में 475 से ज्यादा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लग चुके है जिनसे इस महीने के अंत तक ऑक्सीजन उत्पादन शुरू किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एक हजार टन मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करने का है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा 40 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स की व्यवस्था की जा चुकी है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर बच्चों पर हो सकता है। ऐसे में बच्चों के बेहतर उपचार के लिए प्रदेश के सभी शिशु चिकित्सालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वहां के आईसीयू, नीकू, पीकू और एसएनसीयू में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार को लिखा जा रहा है।

मीणा ने कहा कि आमजन को टीके की पहली व दूसरी खुराक लगने के बाद ही 'बूस्टर डोज' लग सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 6, 80,21,768 लोगों को खुराक लगाई जा चुकी है। इनमें से 4, 34 48,884 को पहली और 2, 45, 72,884 लोगों को दूसरी खुराक लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?