लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: नवी मुंबई में संभावित ‘सुपर स्प्रेडर’ के टीकाकरण की मुहिम शुरू

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:08 IST

Open in App

ठाणे, 28 जून बेघर लोगों और भिक्षावृत्ति से जुड़े वालों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए हाल ही में अभियान चलाने वाले नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने संभावित ‘सुपर-स्प्रेडर’ के टीकाकरण का अभियान शुरू किया है।

नगर निकाय के प्रवक्ता महेंद्र कोंडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नए अभियान के पहले चरण में नवी मुंबई के विभिन्न मेडिकल स्टोर में काम करने वाले 250 लोगों को रविवार को आयोजित एक विशेष शिविर में टीका लगाया गया।

‘सुपर स्प्रेडर’ उस व्यक्ति को कहा जाता है जिससे संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा हो।

कोंडे ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले लोग अक्सर बीमार व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं और इसलिए, एनएमएमसी ने उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले 169 पुरुषों और 81 महिलाओं को टीका लगाया गया।

एनएमएमसी आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि एनएमएमसी जल्द ही होटल / रेस्तरां एवं पेट्रोल पंप में काम करने वालों, दूध समेत अन्य सामान घरों तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों, ऑटो-रिक्शा एवं टैक्सी चालकों और थिएटरों में कार्यरत लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करेगा।

कोंडे ने कहा कि नागरिक निकाय विभिन्न खदानों के श्रमिकों का भी टीकाकरण कर रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि 31 जुलाई तक नवी मुंबई के 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लग जाए।’’

उन्होंने बताया कि शहर में नागरिकों के लिए वर्तमान में 78 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह