कोविड-19 : बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के लिए रवाना

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:34 IST2021-04-27T16:34:45+5:302021-04-27T16:34:45+5:30

Kovid-19: Bokaro to Oxygen Express leaves for Madhya Pradesh | कोविड-19 : बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के लिए रवाना

कोविड-19 : बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के लिए रवाना

भोपाल, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड के बोकारो से चिकित्सीय ऑक्सीजन के छह टैंकर मध्य प्रदेश ला रही एक ट्रेन मंगलवार सुबह झारखंड के बोकारो से रवाना हो गई है।

कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के कारण मध्य प्रदेश सहित देशभर में अनेक अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके चलते उद्योगों में उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन पर रोक लगा कर इसे अब चिकित्सीय उपयोग में लाया जा रहा है।

चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ऑक्सीजन की आपूर्ति मध्य प्रदेश में लगातार जारी है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज सुबह 6 बजे बोकारो से रवाना हुई है। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में ऑक्सीजन के 6 टैंकर मध्यप्रदेश आएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज (मंगलवार) रात 2 टैंकर जबलपुर और कल (बुधवार) सुबह 4 टैंकर मंडीदीप (भोपाल के निकट) पहुंचेगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Bokaro to Oxygen Express leaves for Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे