लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बीएमसी ने नववर्ष समारोहों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 25, 2021 10:42 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में किसी भी बंद या खुले स्थान पर नववर्ष के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, ‘‘नववर्ष के अवसर पर बीएमसी अधिकार क्षेत्र में किसी भी खुले या बंद क्षेत्र पर लोगों के एकत्र होने या समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा।’’

यह आदेश 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी होकर अगला आदेश आने तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि यह सभी होटल, बार, रेस्तरां और निजी मालिकाना हक वाले ऐसे सभी स्थानों पर लागू होगा, जिनका इस्तेमाल इस प्रकार के समारोहों के लिए किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सरकार ने भी रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,410 मामले सामने आए थे। इनमें 20 ओमीक्रोन के मामले थे।

इससे पहले, बीएमसी ने शुक्रवार को एक अलग आदेश में कहा था कि दुबई से मुंबई लौटने वाले लोगों को सात दिन के लिए अपने घर में पृथक-वास में रहना होगा। बीएमसी ने कहा है कि जो यात्री महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहते हैं, वे दुबई से आने पर मुंबई छोड़ सकेंगे, लेकिन उनके परिवहन की व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित